रूदन




मैंने देखे थे कई मायूस चेहरे,
पर वो चेहरा नहीं,
दुःख नहीं था शायद वो,
एक उम्मीद पाने की पीड़ा थी..!!!

एक नन्ही जान का रुदन,
उसकी चीख़ें गूँज रही थी,
उसे शायद कुछ पता नहीं था,
लेकिन उसकी माँ सब देख रही थी...!!!

अजीब एक मंज़र बना था,
दिल पर पत्थर रखा देखा,
माँ, मैंने तुम्हे भी मन में रोते  हुए देख...!!!

मैंने हाथ बड़ा रखा था,
थाम ना रही थी तुम,
मुझे कैसे पता होगा,
मेरा ही भला चाह रही थी तुम...!!!

तुम उम्मीद बांधे बैठी हो,
मेरा पहला कदम उठाते देखोगी,
हां... कर रहा हु कोशिश में,
मुझे भी दौड़ते आते देखोगी...!!!

शायद अभी चल ना पाऊं,
पर चलूँगा ज़रुर एक दिन में,
तुम रोना मत माँ - बाबा,
ये मेरा रुदन है, जायेगा नहीं एक दिन में...!!!

This is dedicated to the mother and father of the child who is suffering from Cerebral palsy. It is the situation where doctor is helping him to stand and walk on his own feet. But the pain is coming in the form of loud cries. It was hard for a mother to see her child crying due to pain and father standing there strong with a little smile but deep down, his conscious is not letting him stand strong.

As soon as the treatment got over, he would curse his mother and with little hands beating her with his innocent anger for not helping him when he was in pain..... he is just 3 years old.


Comments